उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विशेष समुदाय का युवक , युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर बीच चौराहे में उससे जबरदस्ती कर रहा है. युवक साफ तौर से युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है. इतना ही नहीं, वह युवती का बैग खींचकर उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बनाता दिख रहा है.