कानपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लंबे समय से ठगी कर रहे एक शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था. वह खुद को कभी दारोगा तो कभी सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों से पैसे वसूल करता था.