पश्चिम एशिया में चल रही जंग अब 25वें दिन पर पहुंच चुकी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ उनकी बातचीत बहुत मजबूत रही है. ट्रंप ने कहा कि लगभग सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बन चुकी है. उन्होंने यह भी बताया कि यह बातचीत विटकफ और कुशनर के बीच हो रही है और अगर यह प्रक्रिया जारी रहती है तो युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है.