भोजपुरी स्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव की पर्सनल लाइफ चर्चा में रहती है. उनकी शादी मंशा यादव से हुई है. कपल के 2 बेटे और 1 बेटी है. 19 मई की रात निरहुआ को अपने तीनों बच्चों के साथ देखा गया. यहां तक सब ठीक था. लेकिन यूजर्स को हैरानी तब हुई जब आम्रपाली दुबे को भी उनके साथ देखा गया.