उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.इन सुधारों के कारण अब उत्तर प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाएँ उत्पन्न हुई हैं. देश-विदेश के बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं.