गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसाइटी में डबल मिस्ट्री डेथ का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. 40 वर्षीय राजवीर ने विनायक टावर की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजवीर को मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.