आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ले से निराश किया और पहली ही गेंद पर चलते बने. धोनी को हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड किया. धोनी मौजूदा सीजन में दूसरी बार आउट हुए. हालांकि धोनी ने इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान बनाया. धोनी अब आईपीएल में 150 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.