कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आज जी रामजी कानून के विरोध में उप विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले थे लेकिन पुलिस ने सड़क पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर उन्हें विधानसभा तक पहुँचने से पहले रोक दिया. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था जबकि अजय राय भी मौजूद थे और वे बैरिकेडिंग पर चढ़ते हुए तथा विरोध जताते हुए देखे गए.