माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि हर बात में राजनीति करना उचित नहीं है. कभी-कभी फैसले केवल राजनीतिक आधार पर नहीं बल्कि जनता और संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर लिए जाते हैं. इसलिए हमें ऐसे मामलों को सियासत से ऊपर रखना चाहिए और मुद्दों को सही दृष्टिकोण से समझना चाहिए. राजनीति को हर विषय में मिलाना सही नहीं होगा.