आसनसोल और बांकुड़ा से खबर आ रही है कि आसनसोल में मतगणना केंद्र के बाहर टीएमसी कार्यालय के बाहर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके कैंप पर हमला किया. इस हमले के बाद, जहां सेंट्रल फोर्स तैनात थी, उन्होंने तुरंत लाठी चार्ज करके स्थिति को नियंत्रण में लिया.