महाशिवरात्रि से पहले प्रयागराज का माघ मेला अपने चरम पर पहुंच गया है. संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. इसी बीच चारधाम यात्रा पूरी कर बिहार से 201 कांवड़ियों का दल प्रयागराज पहुंचा. श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया और विधि विधान से जल भरा. प्रयागराज मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए हैं. जयकारों और भक्ति गीतों के बीच कांवड़ियों ने संगम जल टोकरी और पात्रों में लेकर अपने गांवों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक का संकल्प लिया.