केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बजट सत्र के दौरान बजट पर विस्तृत चर्चा होती है. इस बार माननीय मुख्यमंत्री विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण करेंगे. बजट को अच्छा माना जा रहा है और सत्ता पक्ष के सदस्य इसकी सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं. दूसरी ओर विपक्ष इस बजट के खिलाफ नकारात्मक रवैया रख रहा है.