बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की देश में रेप मामलों को लेकर नाराजगी नजर आई. उन्होंने कहा कि किसी के साथ घर में बहुत ही बेदर्दी से घटना होती है और कई बार अनएक्सपेक्टेड तरीके से कोई घर का शख्स ही इसे अंजाम देता है. इस विषय में रिपोर्टेड डाटा के अनुसार रोजाना लगभग 80 घटनाएं हो रही हैं. हम 80 का आंकड़ा इसलिए बता रहे हैं क्योंकि यह रिपोर्टेड आंकड़ा है और वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक गंभीर हो सकते है.