हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने अपने करियर के डाउनफॉल पर बात की. एक वक्त ऐसा भी आया जब एक्टर ने शोबिज छोड़ने का फैसला कर लिया था. मुश्किल वक्त में उनके पिता अमिताभ बच्चन ने बेटे को हिम्मत दी. एक्टर ने कहा- उस वक्त मेरी फिल्में पिट रही थीं. क्रिटिक्स मेरे काम की आलोचना करते थे.फिर एक कमजोर पल में पिता के पास गया. उनसे कहा- मुझे लगता है मैंने गलती कर दी है, इसके लिए आपसे बात करनी है. मुझे नहीं लगता मैं इस इंडस्ट्री के लिए हूं, क्योंकि जो भी करता हूं वो काम नहीं करता