बेतिया से एक युवती का वीडियो वायरल है. जिसमें वह अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आ रही है. युवती का दावा है कि उसने एक वर्ष पहले घर से भागकर युवक से शादी की थी. इसके बाद उसके पिता ने अपहरण की FIR दर्ज कराई थी. पुलिस ने उसे बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसने बयान दिया कि वह अपनी इच्छा से गई थी. बताया जा रहा है कि उस समय वह नाबालिग थी, इसलिए उसे बालिका गृह भेजा दिया गया था. अब बालिग होने पर सास-ससुर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे अपने साथ ले गए. अब उसके पिता और भाई ससुराल आकर धमकी दे रहे हैं.