भोपाल के ओल्ड टिंबर मार्केट में रविवार शाम लगी भीषण आग से करोड़ों का नुकसान हुआ. 40 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई गोदाम जलकर खाक हो गए.