भिवाड़ी की आशियाना तरंग सोसायटी में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें कोरियर बॉय बनकर आया एक बदमाश इंजीनियर के फ्लैट में घुस गया. उस समय घर में उनकी पत्नी और छोटा बेटा आर्विक मौजूद थे. जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, आरोपी ने उन्हें हथियार के बल पर बंधक बना लिया. उसने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और छोटे बच्चे के गले पर चाकू रखकर धमकाया. इसी दौरान उसने घर में रखे नकदी और जेवरात लूट लिए.