बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक यात्री के लिए खतरनाक साबित होते-होते रह गई. भागलपुर–जयनगर एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक यात्री दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा. ट्रेन में चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ा. मौके पर ड्यूटी पर तैनात RPF के उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दौड़कर उसे पकड़ लिया और ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिरने से बचा लिया.