उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले वकील शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या के बाद जिले में तनाव का माहौल है. इस घटना के विरोध में नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बायकॉट कर दिया है. जिला बार एसोसिएशन ने बेंच को पत्र भेजकर नो एडवर्स ऑर्डर न करने की मांग की है.