बागपत में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक भैंसे की चोरी के शक में 6 दोस्तों ने मिलकर एक दिव्यांग मजदूर को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. फिर सबूत मिटाने के लिए लाश को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया. पुलिस ने 20 दिन बाद उसकी लाश बरामद की है.