बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में किसान संगठन के धरने के दौरान एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला. डीएम अस्मिता लाल किसानों का ज्ञापन लेने और उनकी समस्याएं सुनने पहुंची थीं. माहौल गंभीर था और मांगों को लेकर चर्चा चल रही थी. तभी 'मटरू' नाम का एक लंगूर वहां पहुंच गया और माहौल बदल गया.