यूपी में बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली स्थित मंदिर में दो नकाबपोशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. मंदिर में घुसे आरोपियों ने चेहरा ढक रखा था और हाथ में औजार लेकर आए थे. उन्होंने पहले दानपात्र खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए तो उसे उखाड़ लिया और उसमें रखे दान के पैसे लेकर फरार हो गए.