दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो ड्रोन से हमला किया गया जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो घाना के नागरिक, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय शामिल हैं. पहले भी दुबई पर ड्रोन हमले होते रहे हैं लेकिन एयरपोर्ट पर यह पहली बार है कि ड्रोन हमला हुआ है. इस हमले की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया दिख रहा है.