असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के करीबी हैं जो भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को देती रहती हैं. इस मामले को असम सरकार ने राष्ट्रीय स्तर का गंभीर मामला बताते हुए गृह मंत्रालय को सौंपने का फैसला किया है.