झारखंड के चतरा में एक दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसा हुआ जिसमें मरीज और डॉक्टर सहित सात लोगों की मौत हो गई. यह घटना रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद हुई. हादसे के बाद जिला प्रशासन और एसएसबी के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो इस घटना की जांच कर रही है.