अहमदाबाद के निकोल इलाके में एक तेज रफ्तार BMW EV कार ने बड़ा हादसा कर दिया, जिसमें पहले एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी गई और उसके बाद कार बेकाबू होकर बस स्टैंड में जा घुसी. यह घटना भक्ति सर्किल के पास हुई, जहां इस दुर्घटना ने लोगों को दहला दिया.