पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल और पंक्तिया इलाक़ों में स्ट्राइक की है और तालिबान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. तालिबान ने भी इन हमलों की पुष्टि कर दी है। काबुल में धमाकों की खबरें आई हैं. पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में ये स्ट्राइक की हैं जो सुरक्षा मामलों को लेकर उठाया गया कदम माना जा रहा है.