सहारनपुर में चैत्र नवरात्र मेले से पहले सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी क्षेत्र में लगे विवादित पोस्टरों को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. मिर्जापुर थाना क्षेत्र में प्रवेश द्वार और आसपास के इलाकों में चिपकाए गए इन पोस्टरों को हटाते हुए पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. प्रशासन ने साफ कहा है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.