दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा के बीच मुठभेड़ हुई. आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी सेंधमारी समेत 75 से अधिक मामले दर्ज थे, जबकि वह 20 से ज्यादा मामलों में वांछित चल रहा था. पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में एसटीएफ ने आत्मरक्षा में गोली चलाई.