मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर एक गंभीर हादसा होने से बच गया. दोपहर के समय एक युवक को नशे की हालत में प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रेलवे ट्रैक पर सोते हुए पाया गया. इस वजह से हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन को अचानक रोकना पड़ा. रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने तुरंत युवक को ट्रैक से हटाकर ट्रेन संचालन फिर से शुरू कराया.