Vastu Upay: पैसों की बचत नहीं हो पा रही? ये उपाय सेविंग्स को डबल कर देंगे!

Vastu Upay: क्या कड़ी मेहनत के बाद भी पैसा टिक नहीं रहा? आर्थिक तंगी और फिजूलखर्ची से परेशान हैं, तो वास्तु शास्त्र के ये 5 अचूक उपाय आपकी सेविंग्स को डबल कर सकते हैं. घर में करें ये छोटे-छोटे बदलाव और देखें कैसे सुख-समृद्धि और धन का प्रवाह आपके घर में बढ़ने लगेगा.

Advertisement
पैसों की बचत के वास्तु नियम पैसों की बचत के वास्तु नियम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

Vastu Upay For income and Money:  क्या आपको लगता है कि आप कड़ी मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन महीने के अंत तक आपकी जेब खाली हो जाती है? अक्सर हम इसे किस्मत का खेल समझ लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि घर की नकारात्मक ऊर्जा भी धन के टिकने में बड़ी बाधा बन सकती है. हमारे आसपास मौजूद छोटी-छोटी चीजों के साथ दिशाएं भी धन के प्रवाह पर सीधा असर डालती हैं.

Advertisement

अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई को बचाने का साथ घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के ये छोटे लेकिन बेहद शक्तिशाली उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.

1. मुख्य द्वार पर करें ये काम
वास्तु में घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का अहम जरिया माना जाता है. अगरर द्वार पर जूते-चप्पल बिखरे हों या वहां अंधेरा रहता हो, तो धन की देवी लक्ष्मी वहां प्रवेश करने से कतराती हैं. द्वार को हमेशा साफ रखे, शाम के समय वहां एक छोटा सा दीपक जरूर जलाएं. इससे सकारात्मकता आती है. इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.

2. तिजोरी की सही दिशा का चुनाव
पैसा या कीमती गहने रखने वाली अलमारी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में रखना सबसे अच्छा माना गया है. सुनिश्चित करें कि तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा (North) की तरफ खुले. उत्तर दिशा को कुबेर देव का स्थान माना जाता है, इसलिए इस दिशा में खुलने वाली तिजोरी में धन कभी खत्म नहीं होता.

Advertisement

3. पानी की बर्बादी है धन की हानि
वास्तु शास्त्र में पानी को धन का प्रतीक माना गया है. घर के किसी भी नल का लगातार टपकना या पानी का बेकार बहना धन के नुकसान का संकेत है. यदि आपके घर में कहीं पाइप लीक हो रहा है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं. पानी का सही प्रबंधन आपके खर्चों पर कंट्रोल पाने में भी मदद करता है.

4. उत्तर दिशा को रखें हल्का
घर की उत्तर दिशा हमेशा खाली, साफ और हल्की होनी चाहिए. भारी फर्नीचर, कबाड़ या कूड़ा-करकट इस दिशा में कभी न रखें. इस दिशा में जल का स्थान या कोई छोटी पानी की वस्तु (जैसे फाउंटेन) रखना आर्थिक लाभ के योग बनाता है.

5. कबाड़ से करें तौबा
घर में पड़ा पुराना टूटा-फूटा सामान, बंद पड़ी घड़ियां और खराब इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं घर में राहु के प्रभाव को बढ़ाती हैं, जिससे बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं. घर के गैरजरूरी सामान को बाहर करें; जितना घर खुला-खुला और व्यवस्थित होगा, उतनी ही तेजी से समृद्धि आएगी.

6. रसोई में रखें ये विशेष ध्यान
रसोई घर में कभी भी दवाइयां न रखें, रात के समय जूठे बर्तन सिंक में न छोड़ें. सिंक में जूठे बर्तन छोड़ने से घर में दरिद्रता का वास होता है. इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. हमेशा रसोई को साफ-सुथरा रखने की आदत डालें.

Advertisement

घर में हर बुधवार को गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें. इससे न केवल घर की आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि परिवार में आपसी तालमेल भी बढ़ता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »