Vastu Tips for Flower Pot: राहु दोष से हैं परेशान? खाली गमले का ये आसान उपाय बदल सकता है किस्मत

Vastu Tips for Flower Pot: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखा एक साधारण सा गमला भी आपके जीवन की ऊर्जा और किस्मत को प्रभावित कर सकता है. तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार खाली गमला रखना सही है या नहीं, किस दिशा में रखना शुभ होता है और राहु दोष से बचने के आसान उपाय क्या हैं.

Advertisement
इस दिशा में खाली गमला रखना होता है शुभ (Photo: ITG) इस दिशा में खाली गमला रखना होता है शुभ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

Vastu Tips for Flower Pot: वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी-बड़ी चीज का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि घर में रखी वस्तुओं की सही दिशा और व्यवस्था से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जबकि गलत स्थान पर रखी चीजें नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. इसी तरह गमले और पौधों का भी वास्तु में खास स्थान है, जो न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि जीवन में सुख-शांति और ऊर्जा को भी प्रभावित करते हैं. 

Advertisement

क्या गमला खाली रखना चाहिए? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सजावट में गमलों का बहुत बड़ा महत्व होता है. आमतौर पर लोग इनमें मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या तरह-तरह के फूलों वाले पौधे लगाते हैं. लेकिन अगर आपके पास कोई गमला खाली पड़ा है और फिलहाल उसमें पौधा लगाना संभव नहीं है, तो उसे घर के उत्तर (नॉर्थ) या ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट) में रखना शुभ माना जाता है. 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गमले में हमेशा कोई न कोई पौधा लगाना बेहतर माना जाता है. अगर पौधा लगाना संभव न हो, तो उसमें मिट्टी या छोटे पत्थर जरूर भरकर रखें. आप चाहें तो उसमें सजावटी चीजें भी रख सकते हैं ताकि वह खाली न दिखे. खाली गमले को घर के ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जो कि कम उपयोग वाली जगह है. 

Advertisement

राहु दोष भी हो जाता है शांत

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु से जुड़ी समस्या चल रही है तो घर की दक्षिण दिशा (साउथ) में एक खाली गमला रखें और उसमें सात प्रकार के सूखे अनाज डाल दें. यह उपाय करने से मानसिक तनाव और बेवजह चिंता से मुक्ति मिल सकती है. साथ ही, इस उपाय को करने से राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है और धीरे-धीरे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आने लगती है. स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement