Anti Snake Plant: तपती गर्मी के बाद बारिश अपने साथ एक बड़ा डर लेकर आती है. जब आसमान से आग बरसती है तो जमीन तपती है, ऐसे में बारिश की फुहार पड़ते ही सांपों के बिल पानी से भर जाते हैं. ऐसे में ये जहरीले जीव ठंडी और सूखी जगह की तलाश में सीधे आपके आंगन, बरामदे या कमरे का रुख करने लगते हैं. अक्सर लोग इस खतरे से बचने के लिए महंगे या केमिकल वाले उपाय ढूंढते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका समाधान बताया गया है. वास्तु शास्त्र में दो ऐसे रक्षक पौधों का जिक्र है, जो घर के चारों ओर एक ऐसी अदृश्य दीवार खड़ी कर देते हैं जिसे पार करना सांपों के लिए नामुमकिन हो जाता है. ये पौधे न केवल आपके परिवार की सुरक्षा करेंगे, बल्कि घर से वास्तु दोष और राहु-केतु की बुरी छाया को भी जड़ से मिटा देंगे.
1. स्नेक प्लांट (Snake Plant):
भले ही इसका नाम स्नेक प्लांट है लेकिन यह पौधा सांपों का दुश्मन है. यह अपनी तलवार जैसी नुकीली पत्तियों के कारण नागफनी के समान रक्षक माना जाता है. वास्तु शास्त्र में इसे घर के लिए वरदान माना गया है.
कहां और किस दिशा में लगाएं:
वास्तु के अनुसार इसे घर की दक्षिण-पूर्वी दिशा (आग्नेय कोण) या दक्षिण दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है.
इसकी बनावट और गंध सांपों को असहज महसूस कराती है, इसलिए इसे घर के खिड़की-दरवाजों या बरामदे के पास रखें. यह न केवल जहरीले जीवों को डराता है, बल्कि रात के समय भी ऑक्सीजन देकर हवा को शुद्ध रखता है.
2. गेंदा (Marigold):
गेंदा केवल खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि अपनी तीखी खुशबू से सांपों और बिच्छुओं को घर से दूर रखने के लिए भी मशहूर है.
कहां और किस दिशा में लगाएं:
धार्मिक और वास्तु लाभ के लिए इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं. चूंकि यह भगवान विष्णु का प्रिय है, इसलिए इसे ईशान कोण (North-East) में लगाना सबसे शुभ होता है.
सांपों को रोकने के लिए इसे घर के चारों ओर बाउंड्री (Border) पर कतार में लगाएं. इसकी महक सांपों के लिए लक्ष्मण रेखा की तरह काम करती है.
वास्तु के अनुसार 3 जरूरी नियम:
भरपूर धूप: इन पौधों (विशेषकर गेंदा) को ऐसी जगह लगाएं जहां अच्छी धूप मिले. धूप से इनकी गंध और प्रभाव तेज होता है, जो जहरीले जीवों को दूर रखने में मदद करता है.
गंदगी से बचाव: पौधों के आसपास ईंटें, कबाड़ या लकड़ियां जमा न होने दें. अगर वहां गंदगी होगी, तो सांप दूर भागने के बजाय वहीं छिपने की जगह बना लेंगे.
सूखने न दें: वास्तु के अनुसार घर में सूखा पौधा रखना अशुभ होता है. इसलिए इन्हें नियमित पानी दें ताकि ये हमेशा हरे-भरे रहें और आपकी रक्षा करते रहें.
aajtak.in