Bedroom Vastu: बेडरूम के सामने वॉशरूम? बड़ा वास्तु दोष! ये उपाय तुरंत दूर करेंगे निगेटिविटी

Bedroom Vastu: बेड के सामने वॉशरूम होना वास्तु के अनुसार दोष माना जाता है. इससे कमरे की पॉजिटिव ऊर्जा कम हो सकती है. इससे नींद व मानसिक शांति पर असर पड़ता है. जानते हैं इसके जरूरी उपायों के बारे में.

Advertisement
बेड के सामने बाथरूम यानी आफत! बेड के सामने बाथरूम यानी आफत!

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

Bedroom Vastu: आजकल हर घर में अटैच बाथरूम होना आम बात है, लेकिन इसकी गलत दिशा या प्लेसमेंट आपके आराम और मानसिक शांति पर असर डाल सकती है.वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बेड के ठीक सामने वॉशरूम का दरवाजा हो, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता. इससे कमरे की पॉजिटिव एनर्जी कम हो सकती है .

अगर आपका बेड सीधे बाथरूम के दरवाजे की तरफ है, तो इसका असर आपकी नींद पर पड़ सकता है.ऐसी स्थिति में कई लोगों को थकान, तनाव और ठीक से नींद न आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं.इसलिए कोशिश करें कि बेड की पोजिशन ऐसी हो, जहां से वॉशरूम का दरवाजा सीधे दिखाई न दे.

Advertisement

बाथरूम की दीवार से सटा बेड क्यों नहीं रखना चाहिए?
वास्तु के अनुसार बेड को बाथरूम की दीवार से सटाकर रखना भी सही नहीं माना जाता. इससे शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता. इससे व्यक्ति दिनभर थका हुआ महसूस कर सकता है.बेहतर होगा कि बेड और बाथरूम की दीवार के बीच थोड़ा सा गैप रखा जाए.

आसान वास्तु उपाय
अगर आपके कमरे में यह समस्या पहले से है, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इसका असर कम किया जा सकता है.

1. दरवाजा बंद रखें
वॉशरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें, क्योंकि खुला रहने पर नकारात्मक ऊर्जा कमरे में फैल सकती है.

2. नमक रखें
बाथरूम में एक कटोरी में नमक रखने से नेगेटिव एनर्जी कम करने में मदद मिलती है.

3. वेंटिलेशन अच्छा रखें
कमरे और बाथरूम दोनों में हवा का सही आना-जाना जरूरी है. इसके लिए खिड़की या एग्जॉस्ट फैन जरूर लगाएं.

Advertisement

4. सफाई और खुशबू बनाए रखें
बाथरूम को हमेशा साफ और फ्रेश रखें.इससे कमरे का माहौल भी अच्छा और पॉजिटिव बना रहता है.

सही दिशा क्या होनी चाहिए?
वास्तु के अनुसार वॉशरूम की दिशा नॉर्थ-वेस्ट या वेस्ट होना बेहतर माना जाता है.वहीं, नॉर्थ-ईस्ट दिशा में बाथरूम बनाने से बचना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement