वृष
नाइन ऑफ कप्स
आज का दिन आपके लिए सभी जरूरी मामलों में प्रभावशाली स्थिति बनाए रखने में सहयोगी रहेगा. सक्रियता से सभी को प्रभावित करेंगे. समकक्षों और साथियों का समर्थन मिलेगा. विभिन्न प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. संबंधों को सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाएंगे. विविध मामलों में स्पष्टता बनाए रखेंगे. व्यवहार में विनम्रता बनी रहेगी.
कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा. व्यावसायिक प्रबंधन पर जोर रहेगा. साथी और समकक्षों पर भरोसा बनाए रखेंगे. निजी मामलों में विश्वास बनाए रखेंगे. अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. निजी विषयों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचेंगे. जरूरी समझौतों को आगे बढ़ाएंगे. संपर्क और संचार का लाभ मिलेगा. सहजता से आगे बढ़ेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खानपान पर फोकस बनाए रखेंगे. योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करेंगे.
आर्थिक स्थिति: वाणिज्यिक विषयों में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे. पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें. पेशेवर मामलों में नियंत्रण बनाए रखेंगे.
रिश्ते: घर में सामंजस्य बनाए रखेंगे. प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करेंगे. अहंकार से दूर रहकर संबंधों को मजबूत बनाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा