वृष
द लवर्स
आज का दिन आपके लिए आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ने और महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने में सहयोगी है. श्रेष्ठ भावनाओं को जाहिर करने के मौके बनेंगे. करीबियों के साथ संतुलन बनाए रखकर आगे बढ़ेंगे. निजी मामलों में उत्साह के साथ अपनी बात रखेंगे. सकारात्मकता और सूझबूझ से सहजता से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे.
दोस्तों और परिचितों के साथ समय बिताएंगे. नए कार्यों में सक्रियता बनी रहेगी. सभी का साथ बनाए रखेंगे. कारोबारियों और मित्रों का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा. विभिन्न मोर्चों पर सहजता बढ़ेगी. विवेक और विनम्रता से कार्यों को पूरा करेंगे. घर में सामंजस्य बना रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी. दूसरों के लिए मिसाल कायम कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: नियमित दिनचर्या बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खानपान की आदतों में सुधार आएगा. अनुशासन बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: कार्य-व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी. लंबित कार्यों में तेजी आएगी. वित्तीय अवसर आपके पक्ष में बनेंगे.
रिश्ते: सभी का सहयोग प्राप्त होगा. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. सुखद समाचार मिल सकते हैं. अपनों के चहेते बने रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा