आज 18 मार्च 2026 मीन राशिफल: बड़बोलापन और दिखावे से बचें, धैर्य बनाए रखें

Aaj ka Meen Rashifal 18 March 2026, Pisces Horoscope Today: मित्र संबंध मजबूत होंगे. अपनों के लिए समय निकालेंगे. भेंट मुलाकात होगी. बड़बोलापन और दिखावे से बचें. धैर्य बनाए रखें. संवादं में सजगता रखें.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:34 AM IST

मीन- बजट की अनदेखी वित्तीय उलझन को बढ़ा सकती है. सूझबूझ से निवेश व खर्च बढ़ाने पर जोर दें. आर्थिक महत्व के कार्यों में ढिलाई न दिखाएं. कार्यविस्तार की योजनाएं गति लेंगी. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. जरूरी सूचना मिल सकती है. न्यायिक मामलों में धैर्य दिखाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. सभी का सम्मान बनाए रखेंगे. स्मार्ट वर्क बढ़ाएंगे. कामकाज सामान्य रहेगा. उधार से बचेंगे. रिश्तों में सुधार बना रहेगा. योजनागत खर्च बढ़ेगा. रिश्तेदारी के मामलों में सक्रियता आएगी.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- कार्यव्यवस्था का सम्मान करेंगे. पेशेवर संवाद में गंभीरता बनाए रखें. कारोबारी चर्चा व अनुबंधों में सावधानी से आगे बढ़ें. योजनाओं में तैयारी बढ़ाएं. कामकाज में पूर्ववत् स्थिति बनी रहेगी.

धन संपत्ति- वित्तीय परिणाम सामान्य रहेंगे. ठगी होने की आशंका है. नीति नियम बनाए रखें. लाभ के प्रति सजग हों. शत्रुओं से सावधान रहें. बजट बनाकर खर्च करें. वरिष्ठों सलाह से लेंगे. जल्दबाजी न करें.

प्रेम मैत्री- रिश्तेदारों की कमियों को अनदेखा करें. प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे. भावनात्मक मामलों में सहजता रखेंगे. संपर्क संवाद संवारेंगे. मित्र संबंध मजबूत होंगे. अपनों के लिए समय निकालेंगे. भेंट मुलाकात होगी. बड़बोलापन और दिखावे से बचें. धैर्य बनाए रखें. संवादं में सजगता रखें.

स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य असहज रह सकता है. मौसमी सावधानी बरतें. अनुशासन अपनाएं. मनोबल बनाए रहेंगे. संकेतों के प्रति सजग रहें. बड़प्पन से काम लें.

Advertisement

शुभ अंक : 1 2 3 9

शुभ रंग : आंवला समान

आज का उपाय : भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान बढ़ाएं. योग करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement