घर परिवार में आनंद से रहेंगे. अपनों से सुख साझा करेंगे. कुटुम्ब के लोग आपसी भरोसा बनाए रखेंगे. आकर्षक व्यक्तित्व को बल मिलेगा. सभी को प्रभावित करेंगे. मेहमानों का आगमन रहेगा. इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. खानपान प्रभावशाली रहेगा. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. शुभ सूचना मिलेगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर कार्यों में तेजी रहेगी. वरिष्ठजनों से भेंट होगी. वाणिज्यिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. कार्यव्यापार में शुभता बढ़ेगी. करियर संवार पर बना रहेगा. कामकाज में उत्साह बढ़ेगा.
धन संपत्ति- कीमती भेंट मिल सकती है. धनधाय में बढ़त बनी रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पैतृक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक विषयों में उत्साहित रहेंगे. बचत बढ़ेगी.
प्रेम मैत्री- सबके साथ हर्ष आनंद से रहेंगे. स्वजनों को साथ लेकर चलेंगे. जिम्मेदारी का भाव रहेगा. रक्त संबंध संवरेंगे. सुख साझा करेंगे. कुल कुटुम्ब से करीबी बढ़ाएंगे. मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी. वचन पालन बनाए रखेंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संवेदनशीलता बढ़ेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे. मनोवांछित प्रस्ताव मिलेंगे. व्यक्तित्व निखरेगा. स्वास्थ्य सुधरेगा. खानपान उम्दा रहेगा. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे.
आज का उपाय: दुष्टों का नाश करने वाली देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. मिष्ठान्न वितरण करें. व्रत बनाए रखें.
शुभ अंक : 3, 6 और 9
शुभ रंग : कांसे के समान
अरुणेश कुमार शर्मा