पेशेवर महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. अधिकारियों की सहमति पेपरवर्क में सहजता बढ़ाएगी. प्रशासकीय पक्ष मजबूत बना रहेगा. वाणिज्यिक प्रयासों को गति मिलेगी. लाभकारी योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. चहुंओर संवार की स्थिति रहेगी. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. लिखापढ़ी में पक्के बने रहेंगे. लेनदेन में पहल का भाव रहेगा. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.
नौकरी व्यवसाय- अवसरों को भुनाएंगे. कार्यऊर्जा बेहतर रहेगी. विभिन्न मामलों में सामंजस्यता बढ़ेगी. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. चर्चा संवाद बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. कार्यविस्तार पर फोकस रखेंगे.
धन संपत्ति- प्रभावशाली लोगों से नजदीकियां बढ़ाएंगे. पूंजीगत विषय पक्ष में बनेंगे. कार्य व्यापार में साझेदारी को बल मिलेगा. सभी का साथ सहयोग पाएंगे. वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे. संसाधन जुटाने में सफल होंगे.
प्रेम मैत्री- मन की बात पूरे आत्मविश्वास से रखेंगे. चर्चा संकोच नहीं दिखाएंगे. संबंधों में सहयोग सामंजस्य बढ़ाएंगे. आस्था विश्वास से निजी संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों को बल मिलेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रियजनों के समक्ष जरूरी बात कहेंगे. रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे. करीबियों की खुशी बढ़ेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- तर्क बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतुलन बढ़ाएंगे. मनोबल उच्च रहेगा. सक्रियता से काम लेंगे. लक्ष्य पर नजर रखेंगे.
आज का उपाय: पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीले रंग की वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. सहयोग बढ़ाएं.
शुभ अंक : 3, 7 और 9
शुभ रंग : पीला
अरुणेश कुमार शर्मा