मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है.
नंबर 2- 26 मार्च 2026 का मूलांक 8 और भाग्यांक 3 है. आज का दिन अंक 2 के लिए मंगलकारी है. लाभार्जन संवार पाएगा. पेपरवर्क पर ध्यान देंगे. विवेक विनम्रता बनाए रहेंगे. उद्योग व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. महत्वपूर्ण मामलों में पहल दिखाएंगे. उम्मीद के अनुरूप सफलता पाएंगे. सक्रियता से काम लेंगे. लाभ प्रभाव बेहतर बनाए रहेंगे. चंद्रमा के अंक 2 के व्यक्ति औरों के विचारों व मनोभावों को समझने में आगे होते हैं. अच्छे मनोवैज्ञानिक व करीबियों के शुभचिंतक होते हैं. प्रेम स्नेह में सहज होते हैं. आज इन्हें बड़ा सोचना है. कामकाज में तेजी रखना है. सभी से बनाकर चलेंगे. सामजस्यता रखेंगे. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. श्रेष्ठ कार्यों को गति देंगे.
मनी मुद्रा- विविध विषयों में पहल बनाए रखेंगे. पेशेवर संतुलन बढ़ाएंगे. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. उत्साह से आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन प्रशासन पर ध्यान देंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. अवसरों पर जोर बना रहेगा. योजनानुरूप कार्य करेंगे. अर्थ व्यापार के मामले सधेंगे. व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- स्वजनों का घर आगमन बना रहेगा. सभी से मेलजोल के प्रयास बनाए रखेंगे. सभी का साथ विश्वास पाएंगे. समता सामंजस्यता रखेंगे. रिश्ते संवार लेंगे. संबंध संवरेंगे. करीबी प्रसन्न रहेंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. सुखदायक सूचना मिलेगी. संकोच दूर होगा.
हेल्थ एंड लिविंग- परिजनों में सुख बांटेंगे. चर्चा संवाद में उत्साह रखेंगे. खानपान संवारेंगे. मनोबल बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बड़ी सोच रखेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 5 7 8 9
फेवरेट कलर- ऑरेंज
एलर्ट्स- समता समन्वय बनाए रखें. प्रलोभन से बचें. सृजन बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा