Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 25 February 2026: मूलांक 9 वाले कार्यस्थल पर सामंजस्यता रखेंगे, रिश्तों में फोकस रखेंगे

Numerology Number 9 Prediction, Aaj ka Mulank 9 25 February 2026: कार्यव्यवस्था पर जोर बनाए रखेंगे. कामकाज में तेजी की कोशिश करेंगे. पेशेवर लाभ के अवसर भुनाएंगे. परिजन परस्पर जुड़ाव बढ़ाए रखें. सभी का साथ और विश्वास बनाए रहें.

Advertisement
nine horoscope nine horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:50 AM IST

नंबर 9- 25 फरवरी 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 1 है. आज का दिन अंक 9 के लिए करियर कारोबार में सहजता बनाए रखने वाला है. कार्यव्यवस्था पर जोर बनाए रखेंगे. कामकाज में तेजी की कोशिश करेंगे. पेशेवर लाभ के अवसर भुनाएंगे. परिजन परस्पर जुड़ाव बढ़ाए रखें. सभी का साथ और विश्वास बनाए रहें. मित्रों से भेंट मुलाकात होगी. योग्यता प्रदर्शन बनाए रखेंगे. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति वरिष्ठों की बातों का हरसंभव अनुसरण करने की कोशिश बनाए रखते हैं. मजबूत पकड़ वाले होते हैं. व्यवस्था के सहज संचालन में रुचि रखते हैं. आज इन्हें योजनाओं पर ध्यान बनाए रखना है. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. संसाधनों में रुचि दिखाएंगे.

Advertisement

मनी मुद्रा- करियर व्यापार में उत्साह की स्थिति बनी रहेगी. बड़े प्रयासों के लिए प्रेरित होंगे. कामकाज अपेक्षा से बेहतर बना रहेगा. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. तेजी दिखाएंगे. आगे आने की सोच रखेंगे. सहज सफलता बनी रहेगी. लाभ प्रतिशत संवरेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. अनुभवियों का साथ पाएंगे.

पर्सनल लाइफ- परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा. संबंधियों की सुनेंगे. दाम्पत्य खुशहाल रहेगा. प्रियजनों का साथ मिलेगा. किसी के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं. महत्वपूर्ण बात कह पाएंगे. व्यवहार में मिठास बढ़ेगी. रक्त संबंध मजबूत होंगे. समकक्ष सहयोगी रहेंगे. रिश्ते संवारेंगे.

हेल्थ एंड लिविंग- सेहत के प्रति सतर्कता बनाए रखें. जिद में नहीं आएं. रहन सहन साधारण बना रहेगा. आशंकाओं में न आएं . मनोबल उूंचा बना रहेगा.

फेवरेट नंबर- 1 3 5 6 7 8 9

फेवरेट कलर्स- गुड़ के समान

Advertisement

एलर्ट्स- दिखावे में नहीं आएं. निवेश पर नियंत्रण रखें. नीति नियम रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement