नंबर 5
24 मार्च 2026 का मूलांक 6 और भाग्यांक 1 है. अंक 5 के लिए आज का दिन अवसर भुनाने में सहयोगी है. करीबियों से समयोग समर्थन पाएंगे. सफलता प्रतिशत अच्छा रहेगा. सपरिवार हर्ष आनंद से रहेंगे. उत्सव आयोजन में शामिल होंगे. महत्वपूर्ण कार्यां की रूपरेखा बनाएंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. सीख सलाह पर जोर रखेंगे.
आत्मविश्वास से लक्ष्य साधेंगे. बुध के अंक 5 के व्यक्ति बातचीत में बेहद प्रभावी होते हैं. लोगों से चतुराई से अपना काम निकलवा लेने में माहिर होते हैं. आज इन्हें वाणी व्यवहार में प्रभाव बनाए रखना है. पहल करने का भाव रहेगा. मित्रों से भेंट होगी. प्रियजन सहयोगी होंगे. अवरोध दूर होंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे.
मनी मुद्रा- कार्यशैली प्रभावपूर्ण बनी रहेगी. विविध मामलों में गति आएगी. सरप्राइज संभव है. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रहेंगे. लक्ष्यों को बखूबी पूरा करेंगे. वाण्ज्यिक एवं प्रबंधकीय प्रयास बल पाएंगे. चहुंओर संतुलन बढ़ाएंगे. नियम अनुशासन से आगे बढ़ेंगे. नवाचार में रुचि दिखाएंगे.
पर्सनल लाइफ- भावनात्मक पक्ष मजबूत बना रहेगा. निजी विषयों में अनुकूलता रहेगी. परिजनों का भरोसा पाएंगे. अति उत्साह में न आएं. निजी मामलों में प्रभाव बनाए रहेंगे. प्रेम संबंध में शुभता भरेंगे. रिश्तों में विनम्रता बढ़ाएंगे. मन की बात कहने में आगे रहेंगे. चर्चा में स्पष्टता बढ़ाएंगे. फोकस रखेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- व्यवस्था पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. मान सम्मान रखेंगे. स्वास्थ्य पर बल देंगे. उत्साह मनोबल रखेंगे. कार्यशैली आकर्षक रहेगी. अवसर भुनाएंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 4 5 6 8
फेवरेट कलर- गुड़ समान
एलर्ट्स- सामंजस्य बढ़ाएं. विश्वास बनाए रखें. आशंकाओं से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा