Aaj ka Mulank 3 Ank Jyotish 23 March 2026: साहस पराक्रम बढ़ेगा, अतार्किक और अनैतिक विषयों से दूर रहेंगे

Numerology Number 3 Prediction, Aaj ka Mulank 3 23 March 2026: जल्दबाजी में निर्णय न लें. साहस पराक्रम बढ़ेगा. अतार्किक और अनैतिक विषयों से दूर रहेंगे. उद्योग वाणिज्यिक मामलों में पहल बनाए रखने का प्रयास होाग.

Advertisement
three horoscope three horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:32 AM IST

नंबर 3- 23 मार्च 2026 का मूलांक 5 और भाग्यांक 9 है. आज का दिन अंक 3 के लिए वित्तीय उपलब्धियों में सहयोगी है. करियर व्यापार को गति देंगे. हितलाभ बेहतर बनाए रखेंगे. उद्योग व्यापार में अवसरों को भुनाएंगे. सभी से सूझबूझ और सामंजस्य बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन सामान्य रहेगा. जिद जल्दबाजी और आवेश से बचें. भेंट भ्रमण में उतावली न दिखाएं. कार्य योजनाएं प्रभावी रहेंगी. गुरु के अंक 3 के व्यक्ति शास्त्रों के जानकार होते हैं. ज्ञान प्राप्ति के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं. बुद्धि विवेक के धनी होते हैं. आज इन्हें तार्किक गतिविधियों को बनाए रखना है. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. संकोच कम होगा.

Advertisement

मनी मुद्रा- कार्य व्यापार में इच्छित अवसर बढ़ेंगे. अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं. सभी सहयोगी होंगे. लोभ प्रलोभन में आने से बचें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. साहस पराक्रम बढ़ेगा. अतार्किक और अनैतिक विषयों से दूर रहेंगे. उद्योग वाणिज्यिक मामलों में पहल बनाए रखने का प्रयास होाग.

पर्सनल लाइफ- परिवार के लोगों की बातों के प्रति अतिसंवेदनशीलता न दिखाएं. ?प्रेम स्नेह बनाए रखेंगे. भावनात्मक संवाद में सहज रहें. विनम्रता बढ़ाएं. साक्षात्कार सामान्य रहेंगे. मन प्रभावित बना रह सकता है. जरूरी बात कहने में धैर्य रखेंगे. परिवार का साथ समर्थन मिलेगा. संतुलन पर जोर देंगे.

हेल्थ एंड लिविंग- व्यवस्था संवारें. पारिवार मंे रुचि बढ़ाएंगे. जीवनस्तर सामान्य रहेगा. खानपान संवारें. मनोबल उत्साह बना रहेगा. स्वास्थ्य जांच रखेंगे.

फेवरेट नंबर- 1 2 3 6 8 9

फेवरेट कलर- भगवा

एलर्ट्स- सहकार बढ़ाएं. संवाद पर जोर दें. प्रबंधन बढ़ाएं. क्रोध से बचें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement