नंबर 2- 20 फरवरी 2026 का मूलांक 2 और भाग्यांक 5 है. अंक 2 के लिए आज का दिन इच्छापूर्ति में सहायक है. सकारात्मक प्रयासों को सहजता से बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता पाएंगे. सबके समर्थन से उत्साहित रहेंगे. अनुभवियों के सहयोग से कार्य करेंगे. घर परिवार में सामंजस्य रहेगा. मित्रों का साथ समर्थन पाएंगे. विविध मामले गति पाएंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा. सहजता से कार्य करेंगे. व्यवस्था को बल देंगे. चंद्रमा के अंक 2 के व्यक्ति विनम्र व्यवहार बनाए रखते हैं. लोग इनकी सरलता से प्रभावित होते हैं. आज इन्हें वरिष्ठों का सानिध्य बनाए रखना है. वाणी व्यवहार में प्रभाविता बनी रहेगी.
मनी मुद्रा- लाभ का प्रतिशत उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. समकक्षों की मदद मिलेगी. सहजता सहभागिता बढ़ेगी. कामकाज पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अतिउत्साह से बचें. सकारात्मकता बढ़ाएं. कार्यक्षेत्र में साहस पराक्रम रखेंगे. अनुभव का लाभ लेंगे. व्यवसाय में रुचि बढ़ाएंगे.
पर्सनल लाइफ- परिवारीजनों का सहयोग समर्थन पाएंगे. प्रेम स्नेह और विश्वास में वृद्धि होगी. व्यक्तिगत संबंधों में आकर्षण बना रहेगा. उचित प्रस्ताव मिलेंगे. स्वजन प्रसन्न होंगे. प्रेमवार्ता में सफलता पाएंगे. प्रिय संग सुखद समय बिताएंगे. बड़ों का सानिध्य रहेगा. रिश्तों में सहजता रखेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- सकारात्मकता बढ़ी रहेगी. सुख सौख्य बढ़ेगा. भव्यता बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व बल पाएगा. खानपान आकर्षक रहेगा. स्वास्थ्य संवरेगा.
फेवरेट नंबर- 2, 3, 5, 6, 7, 8 और 9
फेवरेट कलर- मैजेंटा
एलर्ट्स- अफवाह से बचें. भ्रम में न आएं. संवेदनशीलता बढ़ाए रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा