मूलांक 3: जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है.
नंबर 3- 19 मार्च 2026 का मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है. अंक 3 के लिए आज का दिन सुखकारक है. व्यक्तिगत मामलों में उत्साह दिखाएंगे.घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा. बड़ों की सीख सलाह बनाए रखेंगे. सूझबूझ से लक्ष्य साधेंगे. प्रेम स्नेह के प्रयासों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. कामकाज में सामान्य स्थिति बनाए रहेंगे. पेशेवरों से मेलजोल का प्रयास रखेंगे. गुरु के अंक 3 के व्यक्ति स्वयं पर कम फोकस रखते हैं. ईमानदार और अनुशासित होते हैं. प्रभावी प्रदर्शन बनाए रखते हैं. आज इन्हें नियमों पर जोर रखना है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे. आत्मविश्वास से पक्ष रखेंगे. स्वजनों का सहयोग पाएंगे. काम से काम रखेंगे. जिम्मेदारी निभाने सहज रहेंगे.
मनी मुद्रा- कार्यप्रदर्शन प्रभावी रहेगा. सामंजस्य व संतुलन बनाए रखेंगे. विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे. नियमों पर फोकस रखेंगे. वरिष्ठों के निर्देशों का पालन करें. पेशेवर विषयों में रुचि रखेंगे. पद प्रतिष्ठा के लिए प्रयासरत रहेंगे. लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
पर्सनल लाइफ- व्यक्तिगत विषयों में संकोच पूर्ववत रहेगा. प्रेम संबंधों में रुचि बढ़ी रहेगी. रिश्तों को जोडे़ रखेंगे. भेंटवार्ता का प्रयास रहेगा. मन के मामले संतुलित रहेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. परिजन उत्साहित रखेंगे. स्वजनों का सम्मान बढ़ाएंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- प्रबंधन पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. जिम्मेदारी उठाएंगे. वचन निभाएंगे. विश्वसनीय बने रहेंगे. रहन सहन पर जोर होगा. मनोबल ऊंचा रखेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 6 9
फेवरेट कलर्स- स्वर्णिम
एलर्ट्स- अनुशासन बढ़ाएं. नैतिकता पर जोर दें. प्रशिक्षु बने रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा