नंबर 6
17 फरवरी 2026 का मूलांक 8 और भाग्यांक 2 है. अंक 6 के लिए आज का दिन सभी क्षेत्रों में सहज सफलता का संकेतक है. व्यक्तिगत हितों के संरक्षण में आगे रहेंगे. जीत का भाव बना रहेगा. मित्रां व परिजनों की मदद करेंगे. वातावरण में अनुकूलता रहेगी. ऊर्जा उत्साह से कार्य करेंगे. योजनाओं में निरंतरता अनुशासन रखेंगे. आत्मविश्वास से काम लेंगे. व्यवस्था का पालन रखेंगे. अपेक्षित परिणाम बनेंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर बने रहेंगे. शुक्र के अंक 6 के व्यक्ति लोगों पर प्रभाव छोड़ने में तेज होते हैं. भव्यता में विश्वास करते हैं. आज इन्हें संपर्क संवाद बढ़ाना है. कामकाज में सक्रियता रखेंगे.
मनी मुद्रा- करियर व्यापार में उत्साह बनाए रखेंगे. आर्थिक क्षेत्र में रुटीन रहेगा. कामकाज में वृद्धि होगी. सामंजस्यता और साहचर्य रखेंगे. वाणिज्यिक गतिविधियों में सजग रहेंगे. जोखिमपूर्ण कार्योंं से बचेंगे. पेशेवर उम्मीदों पर खरे रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. लाभ संवार बना रहेगा. उतावली में निर्णय न लें.
पर्सनल लाइफ- भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे. संबंधों में सुधार आएगा. वचन पालन बनाए रखेंगे. प्रेम स्नेह से आगे बढ़ेंगे. प्रियजनों की अपेक्षाओं के अनुरूप रहेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. सबको प्रभावित करेंगे. विनय विवेक रखेंगे. शुभकार्योंं की रूपरेखा बनाएंगे. भ्रमण मनोरंजन के मौके बनेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- नैतिकता पर जोर दें. निरंतरता बनाए रखें. विभिन्न मामलों में सहज रहेंगे. नियमित जांच पर जोर देंगे. संवेदनशीलता बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य संवारेंगे.
फेवरेट नंबर- 2 3 5 6 8 9
फेवरेट कलर- चेरी रेड
एलर्ट्स- आत्मनियंत्रण बनाए रखें. झूठ से बचें. चर्चा संवाद में स्पष्ट रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा