नंबर 7
16 फरवरी 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 1 है. आज का दिन अंक 7 के लिए हर क्षेत्र में श्रेष्ठ परिणाम बनाए रखने में सहयोगी है. रचनात्मक प्रयासों में तेजी बनी रहेगी. बड़ों की आज्ञा अनुपालन बनाए रखेंगे. शुभता का संचार बना रहेगा. पेशेवर कार्योंं में गति बनाए रखेंगे. कारोबारी गतिविधियां बल पाएंगी. परिस्थितियां नियंत्रण में रहेंगी. मन के रिश्तों को संवारेंगे. मित्रों को समय देंगे. केतु के अंक 7 के व्यक्ति छुपे हुए रुस्तम होते हैं. इनकी सामान्य गतिविधियों से असाधारण क्षमता का अंदाजा लगाना कठिन होता है. कामकाज में गंभीरता बनाए रखते हैं. आज इन्हें मनोबल बढ़ाकर रखना है. सामन्जस्यता बढ़ाएंगे. संबंधों में सहजता रखेंगे.
मनी मुद्रा- कारोबारी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. कार्ययोजनाओं में तेजी रहेगी. पेशेवरों का समर्थन मिलेगा. चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे. सहकर्मियों का साथ रहेगा. लाभ विस्तार संवार पर रहेगा. व्यवस्था पर फोकस बनाए रखेंगे. सूझबूझ से परिणाम साधेंगे. कामकाज में तैयारी बढ़ाएंगे. सक्रियता बनाए रखेंगे. रुटीन संवारेंगे.
पर्सनल लाइफ- रिश्तों में सुख बढ़ेगा. घर में सामंजस्य बना रहेगा. स्वजनों से मन की बात कहेंगे. प्रेम स्नेह में सफल होंगे. सहज भेंट की स्थिति रहेगी. अपनों में निकटता बढ़ेगी. साथीगण सहयोगी हांगे. पारिवारिक मामले पक्ष में रहेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर रहेंगे. बाते अनसुनी न करें.
हेल्थ एंड लिविंग- कार्यशैली आकर्षक रहेगी. वाणी व्यवहार संवारेंगे. नियंत्रण बढ़ाएंगे. मनोबल रखेंगे. स्वयं पर ध्यान देंगे. उत्साहित रहेंगे. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 3 4 6 7 9
फेवरेट कलर्स- कांसे के समान
एलर्ट्स- संतुलित स्थिति बनाए रखें. निंदा से अप्रभावी रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा