सिंह
seven of pentacles
आज का दिन आप के लिए कारोबारी मामलों में परिणाम से प्रदर्शन पर फोकस बनाए रखने की सलाह लाया है. प्रतिभा प्रदर्शन के अवसरों को भुनाएं. अनुभव से महत्वपूर्ण कार्य गति लेंगे. करीबियों को जोड़कर आगे बढ़ेंगे. कारोबारी लाभ का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रह सकता है. अनुबंधों में सफल होंगे. लोगों की नजर में रहेंगे.
कला कौशल से सबको प्रभावित करेंगे. नेतृत्व में सफलता पाएंगे. जरूरी कार्यों को वक्त पर पूरा करेंगे. विभिन्न मामलों को बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. कामकाज आसान बनाने की सोच होगी. निर्णय लेने में उत्साह दिखाएंगे. महत्वपूर्ण कदम उठाने में तेज रहेंगे. विविध प्रयासों को आत्मविश्वास से गति देंगे. रिश्तों में अनुकूलता रहेगी.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी. अनुशासन पर बल देंगे. खानपान के प्रति सजग रहेंगे. सक्रिय रहेंगे.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय लाभ बढ़त पाएगा. सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा. नेतृत्व संवरेगा. समझौते बनेंगे.
रिश्ते: दोस्तों को समय देंगे. वादा पूरा करने में आगे रहेंगे. सबसे मिलकर चलेंगे. संबंध मजबूत होंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा