मेष
अपनों के साथ खुशियों को साझा करने के अवसर बढ़ेंगे.उत्सव आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.साख और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी.करियर और कारोबार में लाभ बढ़ेगा.कामकाज में तेजी आएगी.पेशेवर कार्यों को आगे बढ़ाएंगे . संसाधनों में वृद्धि होगी.
वृष
घर का वातावरण सुखद बना रहेगा.लक्ष्यों को हासिल करेंगे. अपनों से सामंजस्य बढ़ाएंगे.करियर और कारोबार में लाभ व प्रभाव बढ़ेगा.आर्थिक प्रस्तावों में रुचि दिखाएंगे. नवाचार पर जोर देंगे.प्रेम संबंध मधुर बनेंगे. दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी.
मिथुन
आर्थिक लेनदेन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है.खर्च पर अंकुश कठिन होगा.लंबी अवधि के निवेश में रुचि दिखाएंगे.कामकाज सामान्य रहेगा.व्यावसायिक मामलों में सूझबूझ से फैसले लें.वित्तीय मामलों में नियम पालन करें.रिश्तों में स्पष्टता व गंभीरता बनाए रखें.
कर्क
कामकाजी गतिविधियों में तेजी आएगी.संबंधों में सहजता बढ़ेगी . व्यावसायिक अवसर भुनाएंगे.करियर के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ मिलेगा.प्रेम पक्ष सकारात्मक रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा.
सिंह
सूझबूझ व उत्साह से आगे बढ़ेंगे.करियर और कारोबार में सक्रियता आएगी.लंबित धन की प्राप्ति संभव है.पेशेवर परिणाम पक्ष में रहेंगे.सत्ता और प्रबंधन पर फोकस बढ़ाएंगे.आर्थिक अवसरों का लाभ उठाएंगे. प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे.
कन्या
भाग्य से उल्लेखनीय कार्यों को गति मिलेगी.जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.कार्य-व्यापार में उछाल आएगा और करियर में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वित्तीय समस्याएं हल होंगी.आपसी विश्वास बढ़ेगा और परिवार के मामलों में सहजता रहेगी.
तुला
औरों की बातों में आने से बचें.समय पर जिम्मेदारी पूरा करने का भाव रखें.कामकाज साधारण बना रहेगा.आर्थिक हितों का ध्यान रखें. लेन-देन में नियंत्रण बढ़ाएं.परिवार से संबंध सुधारने की कोशिश करें और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें.
वृश्चिक
साझा प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा.करियर-कारोबार में तेजी रहेगी.औद्योगिक फैसले लेने में सहज रहेंगे.टीम वर्क में सामंजस्य बढ़ेगा.आर्थिक अवसरों को भुनाएंगे और व्यापार में प्रभाव बनाए रखेंगे.निजी रिश्ते मजबूत बनेंगे और सुख-संसाधन बढ़ेंगे.
धनु
योजनाओं को समय सीमा में पूरा करने का प्रयास करें.लक्ष्य पूरा करने पर जोर रहेगा.लेन-देन में सावधानी बरतें और निवेश पर नियंत्रण रखें.कामकाज साधारण रहेगा और सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.रिश्तों में विश्वास दिखाएं और निजी मामलों में स्पष्टता बढ़ाएं.
मकर
मित्रों के साथ सुखद पलों को साझा करेंगे.परिवार के साथ वक्त बिताएंगे.पेशेवर कार्यों में पहल बढ़ेगी और व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा.कारोबारी पक्ष मजबूत रहेगा और लाभ में वृद्धि होगी.प्रेम और स्नेह के संबंध प्रगाढ़ होंगे.
कुंभ
व्यक्तिगत मामलों में धैर्य बनाए रखें.निजी कार्यों को गति देंगे और परिवार पर फोकस रहेगा.कामकाज अपेक्षा के अनुरूप बना रहेगा.भौतिक सुविधाओं को बढ़ाएंगे और वित्तीय लेन-देन सहज रहेगा.निजी संबंधों में सामंजस्य लाएं और बहस-विवाद टालें.
मीन
व्यावसायिक प्रयासों को गति देंगे.सामाजिक मामलों में सकारात्मक रहेंगे.करियर गति पाएगा और कार्य-विस्तार में प्रभावी रहेंगे.आर्थिक क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा और लक्ष्यों को पूरा करेंगे.भावनात्मक मजबूती बनी रहेगी और मित्रों का साथ मिलेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा