मेष- उन्नति की राह बनाए रखेंगे. पेशेवर विषय गति पाएंगे. महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे. सबका सहयोग समर्थन रहेगा. कार्ययोजनाएं को सुचारू ढंग से आगे बढेंगी. कार्य कुशलता में वृद्धि रहेगी. कार्य अवरोध दूर होंगे.
वृष- आय के नवीन स्त्रोत निर्मित होंगे. पद प्रतिष्ठा और अवसर बढ़ेंगे. तेजी बनाए रखेंगे. जल्दबाजी न दिखाएं. यात्रा पर जा सकते हैं. विनम्रता बनाए रखें. कारोबारी विस्तार पर ध्यान देंगे. पेशेवर सहयोग की भावना रखेंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.
मिथुन- लापरवाही नहीं दिखाएंगे. लेनदेन में सावधान रहेंगे. अनुशासन अनुपालन पर ध्यान देंगे. करीबियों की सलाह मानेंगे. शोध विषयों से जुड़ेंगे. कामकाज सामान्य रहेगा. करीबियों की सलाह पर ध्यान दें.
कर्क- श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. मूल्यवान खरीदी कर सकते हैं. खर्च पर ध्यान दें. सफलता की राहें खुलेंगी. टीम भावना में भरोसा बढ़ेगा. साझा कार्यों पर जोर देंगे. भूमि भवन के मामले बेहतर बने रहेंगे. बड़ा सोचें. वाणिज्य व्यापार गति लेंगे. आर्थिक मामले प्रभावशाली रहेंगे.
सिंह- उद्योग व्यापार से जुड़े व्यक्ति अच्छा प्रदर्शन करेंगे. रुटीन संवारेंगे. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. बहस विवाद एवं अकारण तर्क से बचें. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखेंगे. आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता दिखाएं. नीति नियम निरंतरता पर जोर दें. समय प्रबंधन से चलें.
कन्या- लाभ बढ़ा हुआ रहेगा. करियर कारोबार में सहज रहेंगे. व्यवस्था व सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन संवरेगा. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे. वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. सोच बड़ी रखेंगे. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
तुला- सौदेबाजी व अनुबंध में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. सोच विचारकर पहल करेंगे. मितभाषी बने रहें. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान रहेगा. कामकाज में बेहतर बने रहेंगे. प्रबंधन में बेहतर रहेंगे.खर्च निवेश में बजट पर ध्यान दें. योजना बनाकर कार्य करेंगे.
वृश्चिक- करियर व्यापार में सहकार बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. कम दूरी की यात्रा हो सकती है. योजनाओं में सफल होंगे. भरोसा बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक विषयों में तेजी आएगी. लाभ विस्तार बेहतर बना रहेगा. मनोवांछित लाभ संभव है.
धनु- करियर कारोबार में वृद्धि होगी. वरिष्ठ जनों से भेंट होगी. धनधान्य की प्रचुरता रहेगी. रहन सहन संवार पाएगा. वाणिज्यिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. अवसर भुनाएंगे. पारिवारिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार में बढ़त रहेगी.
मकर- कारोबारी निर्णय लेने में सहज रहेंगे. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. कामकाज उम्मीद से अच्छा रहेगा. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. आधुनिक विषयों में सहज रहेंगे. वरिष्ठों का समर्थन रहेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी. लाभ संवार लेगा.
कुंभ- व्यवसायिक सफलताएं सामान्य रहेंगी. विरोधी सक्रियता दिखा सकते हैं. करियर व्यापार में समर्पण बढ़ाएं. गतिविधियों में सजगता बनाए रखें. बजट पर फोकस बढ़ाएं. योजना के अनुसार कार्य करेंगे. वाणिज्यिक प्रयासों में जल्दी न करें. ठगी के शिकार हो सकते हैं.
मीन- आर्थिक गतिविधियों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. हितलाभ बेहतर बने रहेंगे. सभी का साथ समर्थन पाएंगे. व्यवस्था को मजबूती देंगे. कामकाज अनुकूल रहेगा. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा. निर्णय क्षमता बढ़ेगी. वाणिज्यिक कार्यों को गति देंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा